गया जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं पार्टी के आलाकमान ने एक बार फिर युवा नेता सतीश पटेल उर्फ रमाकांत को जदयू युवा मोर्चा का गया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन के बाद जदयू की गया जिला इकाई में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर स्थानीय सर्किट हाउस के सभागार में जिला इकाई की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया समारोह में नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रमाकांत को फूलों की माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, सोनम दास, बिहारी पटेल, कुंदन वर्मा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
मौके पर नवमनोनीत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
गया से आशीष की रिपोर्ट;-