AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गया में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद के एंगल से जांच; आरोपी गिरफ्तार !

Chhatrawas Yojna
- Advertisement -

गया बिहार के गया जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली हत्या का मामला सामने आया है। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में ओटीए के समीप ब्लड कैंसर से पीड़ित पिता कृष्णा गुप्ता की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का एक शादीशुदा महिला से लंबे समय से प्रेम संबंध था। प्रारंभिक जांच में जमीन अपने नाम कराने और पिता को रास्ते से हटाने के दबाव की बात सामने आई है।

24 सितंबर की रात हत्या करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को कृष्णा गुप्ता का शव बरामद किया गया था। उनके चेहरे और सिर पर ईंट-पत्थर से वार किए जाने के निशान मिले थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 24 सितंबर की रात डायलिसिस कराकर लौटते समय चंदन अपने पिता को सुनसान जगह पर ले गया, जहां कथित तौर पर ईंट-पत्थर से कूचकर उनकी हत्या कर दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

10-12 वर्षों से था प्रेम संबंध

पुलिस की जांच में सामने आया कि चंदन राज का अपने से करीब 10 साल बड़ी एक शादीशुदा महिला के साथ पिछले 10-12 वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोप है कि महिला उस पर जमीन अपने नाम कराने या पिता को रास्ते से हटाने का दबाव बना रही थी। हालांकि, इस मामले में महिला की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

आदित्य विजन में करता था काम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जानकारी के अनुसार, चंदन राज ग्रेजुएट है और आदित्य विजन में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। उसे प्रतिमाह करीब 22 हजार रुपये वेतन मिलता था। पुलिस के मुताबिक, वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा कथित प्रेमिका पर खर्च करता था।

तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा

इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हत्या की साजिश में संबंधित महिला की कोई भूमिका थी या नहीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;-