बिहार के आरा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला हसन बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां ईंट भट्ठे के पास युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के तेतरडीह गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप गुरुवार की देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान झारखंड के रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के बरहे गांव निवासी 35 वर्षीय शिवनाथ मुंडा के रूप में हुई है।
गांव के अन्य लोगों के साथ यहां काम करने आया था।
बताया जा रहा है कि शिवनाथ मुंडा तेतरडीह गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई गोरख मुंडा ने बताया कि शिवनाथ कुछ दिनों पहले गांव के अन्य लोगों के साथ यहां काम करने आया था। हालांकि, वह खुद किसी अन्य स्थान पर काम कर रहा था। इसी दौरान गुरुवार को उसकी हत्या कर दी गई।परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिवनाथ की हत्या धारदार हथियार से की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट
आरा में मजदूर की निर्मम हत्या: धारदार हथियार से ली गई जान
A laborer who came in search of livelihood became a victim of murder