सम्राट चौधरी से मिलने के लिए लगी लंबी कतार, लोगों में दिखा खासा उत्साह

A long queue formed to meet Samrat Chaudhary

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन आगंतुकों का सिलसिला जारी रहा।
उनका अभिवादन स्वीकार किया
मुख्यमंत्री ने सभी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया, जिससे लोगों में खासा उत्साह और संतोष देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं
इस अवसर पर विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article