जितिया पर्व के नहाए-खाए पर गंगा घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर जितिया पर्व की शुरुआत नहाए-खाए के साथ हुई। इस अवसर पर शनिवार को शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु महिलाएं गंगा स्नान कर धर्म-अनुष्ठान में जुट गईं। मान्यता है कि गंगा स्नान के बाद ही भोजन ग्रहण किया जाता है।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क दिखा। सुरक्षा को लेकर गंगा घाटों पर आपदा मित्र और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण के भी विशेष प्रबंध किए गए।जितिया पर्व का विशेष महत्व होता है। महिलाएं इस व्रत को अपने बच्चों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना के लिए करती हैं। नहाए-खाए के साथ ही इस पर्व की शुरुआत होती है जो अगले दिन उपवास और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न होता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article