पटना में बड़ी कार्रवाई: शराब तस्कर के ठिकाने से चोरी के मोबाइल, लैपटॉप और 280 शराब की बोतलें बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में चोरी का मोबाइल, लैपटॉप के साथ शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। मौके का फायदा उठा कर अपराधी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना को सूचना मिली चीना कोठी में एक शराब तस्कर रोहित नए साल में खपाने के लिए शराब जमा किए हुए है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते हुए तस्कर रोहित फरार हो गया।

उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके ठिकाने से 2 लैपटॉप, 2 टैब, 280 बोतल शराब, 16 स्क्रीन टच मोबाइल, 6 कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है। जांच में यह बात सामने आई कि तस्कर शराब बेचता था। खरीदार के पास पैसा ना हो तो चोरी का मोबाइल लैपटॉप या कीपैड मोबाइल भी लेकर शराब और स्मैक बेचता था। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बुद्ध कॉलोनी सदानंद शाह ने बताया कि शराब माफिया रोहित फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम को लगा दिया गया है जल्द ही इसकी गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा कर ली जाएगी फिलहाल बरामद मोबाइल को की जांच की जा रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article