बिहार में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, 100 से अधिक पीड़ित छुड़ाए गए, नेपाल की महिलाएं अधिक संख्या में..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अब तक 100 से अधिक पुरुषों और महिलाओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इनमें बड़ी संख्या में नेपाली मूल की महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आर्केस्ट्रा और मनोरंजन के नाम पर लड़कियों को फंसाया जाता था और बाद में उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। ऐसे गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़ित महिलाओं को सरकार की ओर से सहायता और मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।

दानापुर में शादी के नाम पर ठगी, फिर लड़कियों की बिक्री

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दानापुर में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे शादी का झांसा देकर पहले फंसाया गया और फिर एक गिरोह ने उसे बेच दिया। जांच में पता चला कि यह कोई एकल घटना नहीं थी, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थी, जो कई राज्यों में सक्रिय था।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरोह ने अब तक 10 से अधिक लड़कियों को शादी के नाम पर धोखा देकर बेचा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए कार्रवाई कर रहा है।

पुलिस का कहना है कि मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, और इस तरह के अपराधों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article