NEWS PR डेस्क: पटना, 13 मई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज पटना में बिहार मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। सुबह 10:30 बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में आयोजित इस बैठक को कई मायनों में खास माना जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहली बार होगा जब सभी मंत्री एक साथ कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
सबसे ज्यादा चर्चा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर बिहार के कर्मचारियों के DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो वर्तमान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। इससे राज्य के करीब 10 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है। इसके बाद बिहार सरकार पर भी इसी तरह का फैसला लेने का दबाव बढ़ गया था। पिछले वर्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने DA में 3 प्रतिशत की वृद्धि की थी।
इसके अलावा आज की बैठक में रोजगार और नियुक्तियों से जुड़े फैसलों पर भी सबकी नजर टिकी हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए ने राज्य में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का वादा किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार कुछ नई नियुक्तियों या योजनाओं पर भी बड़ा निर्णय ले सकती है।

अब तक हुई कैबिनेट बैठकों में मुख्यमंत्री के साथ केवल उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ही प्रमुख फैसलों में शामिल रहे थे। लेकिन इस बार सभी 35 मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे, जिससे कई अहम प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा होने की