NEWS PR डेस्क: पटना, 14 अप्रैल। बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बिहार एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग रहेगा।
नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि बिहार के विकास में केंद्र का सहयोग लगातार मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।
वहीं, सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तेजी से राजनीतिक गतिविधियाँ शुरू कर दीं। वे लोकभवन पहुँचे और राज्यपाल सैयद अता हुसैन के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।
सूत्रों के अनुसार, राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल आयोजित किया जाएगा। सम्राट चौधरी कल सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही बिहार में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।