BPSC TRE-4 परीक्षा का कैलेंडर जारी 46,595 पदों की परीक्षा और विज्ञापन को लेकर आया बड़ा अपडेट

Asha Rai
प्रतीकात्मक तस्वीर
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी परीक्षा कैलेंडर में TRE-4 को शामिल कर लिया है और संभावित परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार TRE-4 परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा परिणाम नवंबर 2026 तक जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। इससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए स्पष्ट समय-सीमा मिल गई है।

46,595 पदों पर होगी बहाली

इस बार शिक्षक भर्ती का दायरा काफी बड़ा रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सूत्रों के अनुसार आयोग मार्च 2026 के पहले सप्ताह में आधिकारिक विज्ञापन जारी कर सकता है। विज्ञापन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सिलेबस और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश स्पष्ट हो जाएंगे।

परीक्षा कैलेंडर जारी होने और रिक्तियों की संख्या सामने आने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ा है। लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि इस बड़े भर्ती अभियान से राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

छात्र नेता ने उठाए सवाल

हालांकि, इस बीच छात्र नेता दिलीप कुमार ने वीडियो जारी कर आयोग की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी गई है, तो अब तक TRE-4 का आधिकारिक विज्ञापन जारी क्यों नहीं किया गया। उनके अनुसार, विज्ञापन में देरी से यह संकेत मिलता है कि शिक्षा विभाग और आयोग की मंशा संदिग्ध है।

दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि जानबूझकर देरी की जा रही है और अभ्यर्थियों को अनिश्चितता में रखा जा रहा है। उन्होंने BPSC से मांग की है कि TRE-4 का विज्ञापन जल्द से जल्द जारी किया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री से भी सभी रिक्तियों पर शीघ्र विज्ञापन जारी करने की अपील की है।

अब अभ्यर्थियों की नजर मार्च में संभावित रूप से जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी है, जिससे पूरी प्रक्रिया को लेकर तस्वीर साफ हो सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article