तीन सूत्री मांगों को लेकर निकाय कर्मियों ने रेणु देवी के आवास का किया घेराव, मंत्री ने समाधान का दिया आश्वासन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बेतिया। पश्चिम चम्पारण में तीन सूत्री मांगों को लेकर बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के सैकड़ों कर्मचारियों ने मंगलवार को बेतिया विधायक एवं बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया।

30 जुलाई से काम बंद कर धरना और हड़ताल पर कर्मचारी ..

प्रदर्शन के दौरान रेणु देवी ने विभागीय मंत्री से दूरभाष पर बात कर कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराया। मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए रेणु देवी के समर्थन में नारे लगाए और शांतिपूर्वक लौट गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आंदोलन और तेज किया जाएगा…

महासंघ के नेता विनय बागी ने कहा कि नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वहीं ठेका पर कार्यरत कर्मियों के भुगतान में भी लगातार देरी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान और मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन में रुपाली देवी, पूनम देवी, भूटान रावत, मालती देवी, विजय राम, मुकेश राम सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article