पटना में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम: 8 प्रमुख स्थानों पर हाई-टेक ऑटोमैटिक कैमरे लगाए गए

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, 3 जून- राजधानी पटना में सड़क हादसों को कम करने और ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब शहर की 8 मुख्य सड़कों और चौराहों पर ओवर स्पीडिंग पर नजर रखने के लिए अत्याधुनिक ऑटोमैटिक कैमरे लगाए गए हैं।इन कैमरों की मदद से यदि कोई वाहन चालक 80 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चलाता है, तो सिस्टम स्वचालित रूप से उसका चालान जारी कर देगा।

जहां कैमरे लगाए गए हैं:

1. शिवपुरी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

2. मरीन ड्राइव (सभ्यता द्वार के पास)

3. एलसीटी घाट

4. न्यू बाइपास

5. अटल पथ

6. लालजी टोला / लालू नगर

7. दीघा गोलंबर8. एम्स गोलंबर और हज भवन के समीप

यातायात विभाग के अनुसार, ये कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और हर गुजरने वाले वाहन की गति और नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे। चालान की सूचना सीधे वाहन के मालिक के पते पर भेजी जाएगी या इसे ऑनलाइन पोर्टल पर देखा जा सकेगा।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि राजधानी में बढ़ते सड़क हादसों और खासतौर पर युवाओं द्वारा की जा रही तेज रफ्तार व रैश ड्राइविंग पर लगाम कसने के लिए यह पहल अत्यंत आवश्यक थी।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्पीड लिमिट का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का सम्मान करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाएं। नियमों के उल्लंघन पर अब कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article