बिहार भाजपा की कमान फिर दिलीप जायसवाल के हाथ, खट्टर की लगाई मुहर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए दिलीप जायसवाल को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चुनावी पर्यवेक्षक के रूप में बिहार आए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनके नाम पर स्वीकृति दी। हाल ही में ‘वन मैन, वन पद’ सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

अब वे केवल विधान परिषद सदस्य हैं और पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इस पद को लेकर पार्टी की ओर से अब अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। इसी संदर्भ में आज पटना के बापू सभागार में भारतीय जनता पार्टी की राज्य परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनावी पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक में चुनावी प्रक्रिया पूरी करते हुए दिलीप जायसवाल को दोबारा भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस तरह उनकी औपचारिक ताजपोशी फिर से संपन्न हुई। गौरतलब है कि बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व की कमान एक बार फिर दिलीप जायसवाल को सौंपी है। चुनावी वर्ष में पार्टी किसी भी तरह का जोखिम उठाने के पक्ष में नहीं दिख रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article