IND vs ENG U19 Final: वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया गर्व

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 412 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के नायक रहे बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

80 गेंदों में 175 रन, फाइनल में दिखा वैभव का जलवा

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत हालांकि खास नहीं रही और 20 रन पर आरोन जॉर्ज (9) का विकेट गिर गया।

इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान म्हात्रे के साथ पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में 142 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। आयुष म्हात्रे 51 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

छक्कों-चौकों की बरसात, इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस

कप्तान के आउट होने के बाद भी वैभव का आक्रमण नहीं रुका। उन्होंने वेदांत त्रिवेदी के साथ महज 39 गेंदों में 89 रन जोड़ते हुए रन गति और तेज कर दी। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 80 गेंदों पर 175 रन, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे, बनाकर फाइनल मुकाबले को यादगार बना दिया। उनके आउट होने के बाद वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा ने चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचाया और अंततः टीम इंडिया 400 के आंकड़े को पार करने में सफल रही।

सीएम नीतीश कुमार ने वैभव को दी बधाई

वैभव सूर्यवंशी के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने लिखा- “अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शुक्रवार को भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article