सर्राफा व्यवसाई को दिनदहाड़े बाजार में मारा चाकू मायागंज अस्पताल में भर्ती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसाई को दिनदहाड़े भरी बाजार में चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायल को मायागंज अस्पताल लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है पूरा मामला, बांका पंजवाड़ा थाना क्षेत्र का है घायल की पहचान थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी 45 वर्ष के बाबुल लाल शाह के रूप में हुई है मामले को लेकर घायल की पत्नी जुली देवी ने बताया कि उनके पति दुकान के लिए अकेले निकले थे, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया घायल की पत्नी का कहना है कि हत्या की नीयत से आए बदमाशों ने उन्हें चार अलग-अलग जगह पर चाकू मारा है उनके शरीर से काफी खून बह गया है स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक की इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया स्थानीय सूत्रों के मुताबिक घायल जब दुकान के लिए आ रहे थे तभी पहले से घात लगाए कुछ बदमाश धारदार हथियार से उन पर हमला किया है घायल को कमर के पास चाकू से हमला किया गया है.

जबकि कंधे और चेहरे पर भी गंभीर चोट आई है वही, घटना की जानकारी मिलते ही बाबूलाल के परिजन रोते बिलखते मायागंज अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने बताया कि 30 वर्षों से हुआ प्रतिदिन ज्वेलरी की दुकान पर जाते हैं लेकिन इस तरह की घटना कभी नहीं हुई बदमाशों ने उन्हें किसी नियत से मारा होगा, दबी जुबान में पड़ोसी ने बताया कि दुकान जाने के समय उनके पास बहुत सारे पैसे भी रहते थे शायद हमलावरों को इस बात की जानकारी पहले से होगी और घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया पंजवारा पुलिस ने क मामले की जानकारी है बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, इधर घटना के बाद व्यापारी के परिवार काफी दहशत में है घर के मुख्य सदस्य पर इस तरह से हमला होने के बाद उन्हें जान का भय सता रहा है फिलहाल घायल बाबूलाल का डॉक्टर इलाज कर रहे हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article