जानें कैसा होगा आज 4 मार्च 2025 का राशिफल?

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- ग्रहों की स्थिति– मेष राशि में चंद्रमा। गुरु वृषभ राशि में।मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य और शनि कुंभराशि में। बुध, शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि– ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बनेरहेंगे। एक आकर्षित करने वाली ऊर्जा आपमें रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल दें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वृषभ राशि– मन चितिंत रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी।स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी बहुत अच्छा है। व्यापार चलता रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशा करेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि – आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि – व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि – भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लगसकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि– स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम, संतान कीस्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। बजरंगबली को प्रणाम करें और शुभ होगा।

वृश्चिक राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न हो जाएगा। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान सुधर चुका है।व्यापार भी आपका अच्छा हो चुका है, लेकिन स्वास्थ्य को हल्के में मत लीजिएगा। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article