भागलपुर: बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा का भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। वे पटना-दुमका ट्रेन से सुल्तानगंज पहुंचे, जहां स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।इस दौरान आने वाले श्रावणी मेले को लेकर विशेष चर्चा हुई। विधायक ललित नारायण मंडल ने मंत्री से कांवड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सुल्तानगंज आने का आमंत्रण भी दिया गया।

“अजगैविनाथ धाम से पुराना लगाव”
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि अजगैविनाथ धाम से उनका पुराना लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि धाम के विकास के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता
स्वागत कार्यक्रम में एनडीए कार्यकर्ता और कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। इनमें सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, विनय कुमार, शशि भूषण कुमार, भुट्टो मांझी, मिथलेश कुमार चंद्रवंशी, सदानंद सिंह, नीरंजन कुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार कर्ण, प्रविण कुमार, रुबी देवी, प्रेम प्रभात सिन्हा और रानी झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट