सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने मारी बाइक को टक्कर, शिक्षक गंभीर रूप से घायल

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया चौक के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर एक मैजिक गाड़ी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक गाड़ी जगदीशपुर की ओर से रॉन्ग साइड में ओवरटेक करते हुए आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल शिक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची बाईपास थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article