ट्रेनों में रहें सतर्क! बगल में बैठ बदमाश,नशे की गोली से कर रहे बेहोश!फिर लूट लें जा रहे सामान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार

पर्व त्यौहार बीतते ही बड़ी संख्या में लोग प्रदेश का रुख करने लगते हैं और ऐसे में रेल यात्रियों को लूट का शिकार बनाने के लिए नशा खुरानी गैंग एक्टिव हो जाती है, कटिहार रेल जीआरपी पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, यह गिरोह कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज सहित कई जिलों में सक्रिय था, इनके पास से नशीली दवा मिला हुआ क्रीम बिस्कुट का पैकेट, नशा का दवा मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक का बोतल, नशे की दवा और सुपर सर्जिकल ब्लेड बरामद किया गया है। पूर्णिया जिले के रहने वाले इस गैंग ने हाल के दिनों में भी यात्रियों को अपना शिकार बन चुके हैं और इस गैंग के सदस्य पहले भी सलाखों के पीछे जा चुके हैं, लेकिन इस बार यात्रियों को नशा का शिकार बनाने से पहले ही रेलवे जीआरपी पुलिस ने तीनो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों से दोस्ती कर खाने में नशा मिलाकर खिला देते थे जिसके बाद यात्री का सारा सामान लेकर रफू चक्कर हो जाते थे, जिसकी शिकायत रेलवे पुलिस को लगातार मिल रही थी, इसी कड़ी में कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर इन तीनों शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार नशा गिरोह के कारी सहनी कुख्यात होने के साथ सजायाफ्ता अपराधी है, जबकि उमेश यादव और सूरज हाड़ी पहले भी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। फिलहाल रेलवे पुलिस एक बार फिर इन तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article