पटना में चोर गिरोह का खुलासा, मधु और सजावट का सामान बेचने की आड़ में करते थे चोरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना पुलिस ने परसा बाजार क्षेत्र में एक ऐसे शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो घर-घर जाकर सजावटी सामान और मधु बेचने का दिखावा कर लोगों को ठग रहा था।

इस गिरोह की पांच महिलाओं और दो पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 41 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।थानाध्यक्ष मेनका रानी ने जानकारी दी कि हाल के दिनों में क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस सतर्क थी। इसी दौरान शिव नगर बांध क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की गई, जहां पुलिस को बोरे और बिस्तरों के नीचे छिपाए गए मोबाइल फोन मिले।चोरी का अनोखा तरीका अपनायागिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे दिन में सजावट का सामान और मधु बेचने के बहाने घरों में जाती थीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी दौरान वे घर का मुआयना कर लेतीं और मौका मिलते ही मोबाइल या अन्य कीमती चीजें चुरा लेती थीं।पुरुष साथी झपटमारी में थे माहिरइस गिरोह में शामिल पुरुष—विश्वकर्मा चौधरी और काशी चौधरी—मुख्यतः रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और ऑटो स्टॉप जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर झपटमारी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने हाल ही में जक्कनपुर इलाके से दो मोबाइल फोन चुराए थे।पुलिस की बड़ी कार्रवाईपुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों और इनके नेटवर्क की जांच में जुट गई है। इस कार्रवाई को पटना में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर कड़ी चोट माना जा रहा है और इसे पुलिस की एक अहम सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article