मोतिहारी में मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा; जांच की मांग तेज

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मोतिहारी, 12 जुलाई। पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक मरीज की मौत के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण मरीज ने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, राकेश कुमार अपने परिजन का इलाज कराने पताही सीएचसी पहुंचे थे। मरीज को सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी और तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। आरोप है कि अस्पताल के ऑक्सीजन कक्ष में ताला लगा हुआ था, जिससे समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन आवश्यक सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीज की जान चली गई।

मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने या लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article