बिहार के इन 21 जिलों में कल होगा मौसम खराब, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार में कल से ठंड में इजाफा होने की संभावना है, जिससे अगले कुछ दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का अनुभव होगा। सुबह और शाम के समय घने कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश में तेज ठंडी हवाओं और ठिठुरन भरी ठंड की चेतावनी जारी की है।

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, 5 और 6 दिसंबर 2024 को गुरुवार और शुक्रवार की रात और सुबह के वक्त राज्य के 21 जिलों में तेज पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।मौसम विभाग के अनुसार, कल 5 दिसंबर दिन गुरुवार को बिहार के पटना, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इन जिलों के लोग घर से निकलते समय ठंड का ध्यान जरूर रखें, क्योंकि रात के समय कोहरे के साथ ठिठुरन वाली ठंड पड़ेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article