थाना परिसर से एक लड़की हुई गुम परिजनों ने थानेदार पर ही लगाया भगाने का आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- patna- भागलपुर थाना परिसर से एक लड़की के गुम होने के बाद परिजनों ने थानेदार पर ही लगाया भगाने का आरोप,ताजा मामला भागलपुर के तातारपुर थाना का बताया जा रहा है जहां पूर्णिया जिले की रहने वाली एक लड़की सुनीता कुमारी, पिता फुलेश्वर मंडल थाने से अचानक गुम हो गई। वही मामले को लेकर लड़की के परिजनों ने थाना पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालांकि इस दौरान थाने के पदाधिकारी के द्वारा परिजनों के साथ धक्का मुक्की भी की गई, ऐसा भी लड़की के परिजनों ने लगाया आरोप। वही गुम हुई लड़की के पिता ने बताया मेरी बेटी तातारपुर थाना क्षेत्र के लॉज में रहकर पढ़ाई करती थी और उसे किसी अमन नाम के लड़के से प्यार हो गया जो बांका जिले का रहने वाला है।

 

मामला गड़बड़ाता देख पुलिस की मदद से हम लोगों ने लड़की को थाने पर लाया, पर लड़की अपने परिवार व पुलिस की आंखों में धूल झोंककर थाना परिसर से ही गायब हो गई। वही मामले मामले में परिजनों ने थाना के पदाधिकारी पर ही लड़की के गुम होने का इल्जाम लगाया।

 

वही तातारपुर थाना प्रभारी अनिल साह ने कहा ऐसी कोई बात नहीं है,लड़की का किसी लड़के से प्रेम चल रहा था और लड़की बालिग है, और वह अपने मां पिता के बात से बाहर है। हम लोग शहर में निकलने वाले शोभायात्रा में बीजी थे, हालांकि लड़की के परिजनों ने आवेदन दिया है मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article