केके पाठक तो गए लेकिन शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश, देखिए…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- शिक्षा विभाग को अब कोई आम जन शिक्षा से जुड़ी समस्या की शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पांच अलग-अलग वाट्सएप नंबर जारी किया है। इसके अलावा विभाग की ओर से नियंत्रण कक्ष का टोन फ्री नंबर -14417 और 18003454417 भी जारी किया गया है।

टोल फ्री नंबर पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक की उपस्थिति, विद्यालय का भवन, कमरों की स्थिति, मध्याह्न भोजन, खाद्य आपूर्ति, थाली की उपलब्धता, उपस्कर, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन, आइसीटी लैब से संबंधित शिकायत कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वाट्सएप नंबर 9229206201 पर विद्यालय के भवन की स्थिति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, बेंच-डेस्क की उपलब्धता, चारदीवारी, वाट्सएप नंबर 9229206202 पर विद्यालय के समय पर खुलना, प्रधानाध्यापक व शिक्षक की उपस्थिति, विद्यालय की समय-सारणी, वर्ग कक्ष का संचालन, कंप्यूटर लैब की उपलब्धता, पुस्तकालय की उपलब्धता, प्रयोगशाला, खेल सामग्री से संबंधित शिकायत कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article