14 साल के वैभव सूर्यवंशी: रिकॉर्ड्स की फैक्ट्री, पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी की तलाश

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: भारतीय क्रिकेट को एक और असाधारण प्रतिभा मिल चुकी है। महज़ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने यूथ और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो उन्हें इस पीढ़ी के सबसे बड़े क्रिकेट प्रोडिजी के रूप में स्थापित करते हैं।

विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा

2026 ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने यूथ वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रनों का विराट कोहली का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने सिर्फ़ 20 पारियों में 1,047 रन बनाए और ऐसा करने वाले सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज़ बने।

सबसे कम उम्र में वर्ल्ड कप फिफ्टी

17 जनवरी 2026 को वैभव ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। 14 साल और 296 दिन की उम्र में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली और पुरुष U-19 वर्ल्ड कप में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ बन गए।

सबसे तेज़ यूथ ODI फिफ्टी

जनवरी 2026 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वैभव ने सिर्फ़ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने ऋषभ पंत का 18 गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

IPL में भी रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने 2025 IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 साल और 23 दिन की उम्र में डेब्यू कर इतिहास रच दिया। इसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा और अब तक के सबसे कम उम्र के T20 शतकवीर बन गए।

सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

7 जनवरी 2026 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ ODI में वैभव ने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 227 रन की ओपनिंग साझेदारी की, जो इस फॉर्मेट के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है।

पाकिस्तान के खिलाफ अब तक शांत बल्ला, बड़ी पारी की उम्मीद!

हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने लगभग हर टीम के खिलाफ रन बनाए हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला अभी पूरी तरह नहीं चला है। मौजूदा फॉर्म और कॉन्फिडेंस को देखते हुए माना जा रहा है कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इस अहम मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो यह पारी न सिर्फ टीम के लिए बेहद अहम होगी, बल्कि वैभव के करियर में एक और यादगार अध्याय जुड़ जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

मैच: 3

कुल रन: 32

बेस्ट स्कोर: 26

बाउंड्री: 2 चौके, 3 छक्के

Share This Article