पटना में डबल डेकर फ्लाईओवर से सीधे PMCH तक बनेगा रैंप, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राजधानी में जल्द ही ऐसा निर्माण कार्य पूरा होने वाला है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सीधे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। शहर में ट्रैफिक जाम और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए डबल डेकर फ्लाईओवर से सीधे पीएमसीएच तक जाने के लिए विशेष रैंप का निर्माण किया जा रहा है।

यह रैंप पीएमसीएच में बन रही मल्टी लेवल कार पार्किंग से जुड़ा होगा, जिससे लोग बिना किसी रुकावट के सीधे अस्पताल परिसर तक पहुंच सकेंगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह काम अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि रैंप तैयार हो जाने के बाद अस्पताल आने वालों को ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और पार्किंग तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

परियोजना के तहत कुल तीन स्थानों पर रैंप बनाए जा रहे हैं, ताकि मल्टी लेवल कार पार्किंग से सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके। इनमें से दो रैंप ऊपर वाले डबल डेकर फ्लाईओवर से जुड़ेंगे, जबकि एक रैंप नीचे वाले फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा। फिलहाल, जगह की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए एक रैंप का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हाल ही में प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने पीएमसीएच रोगी कल्याण समिति की बैठक में निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे। अशोक राजपथ पर अंजुमन इस्लामिया हॉल के पास रैंप का काम जारी है। रैंप बनने के बाद इसे सीधे पीएमसीएच की मल्टी लेवल कार पार्किंग से जोड़ा जाएगा। फ्लाईओवर से अस्पताल तक की दूरी लगभग 75 से 100 मीटर बताई जा रही है। पार्किंग तक सुगम पहुंच के लिए तीन पायों का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें रैंप से जोड़ा जाएगा।

तीनों रैंपों में पहला अंजुमन इस्लामिया हॉल के पूर्व दिशा में बनाया जा रहा है, जबकि दूसरा पश्चिम दिशा में होगा। तीसरे रैंप का निर्माण पीएमसीएच के गेट नंबर दो के पास प्रस्तावित है। हालांकि, इस स्थान पर निर्माण कार्य में देरी हो रही है, क्योंकि वहां स्थित पुरानी इमारत को अभी तक नहीं तोड़ा गया है। इस भवन को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी Larsen & Toubro (एल एंड टी) को दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article