बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बुधवार देर रात अपने घर में सोई एक इंटर की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बड़ीहा गांव का है। जानकारी के अनुसार, गौरी शंकर पासवान की पुत्री काजल कुमारी रात में अपने कमरे में सोई हुई थी। लेकिन रात करीब 2 बजे जब परिजनों की नींद खुली, तो वह अपने कमरे से गायब थी।
परिजनों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की और डायल 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस गश्ती दल को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार, घर से कुछ दूरी पर खून के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही अतुलेश झा और थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और खून के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। डेहरी एएसपी ने कहा कि फिलहाल मामला मिसिंग एंगल से देखा जा रहा है, लेकिन हर पहलू पर जांच जारी है। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट
रोहतास में इंटर छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता, घर के पास खून के निशान मिलने से हड़कंप
रोहतास में सोई हुई इंटर छात्रा के रहस्यमयी ढंग से लापता होने और खून के निशान मिलने से पुलिस जांच तेज
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
