बेतिया में दहेज हत्या का आरोप, गन्ने के खेत से मिला विवाहिता का शव; पति समेत ससुराल वालों पर केस

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र के फतुछापर गांव में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 23 वर्षीय विवाहिता निर्मला देवी का शव गन्ने के खेत से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने निर्मला की हत्या कर शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

दहेज में बुलेट की मांग का आरोप
परिजनों के अनुसार, वर्ष 2023 में निर्मला देवी की शादी हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष की ओर से दो लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान दहेज के रूप में दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी और कथित रूप से उसे प्रताड़ित किया जाता था। निर्मला के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने 17 जुलाई को बैरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
गन्ने के खेत में मिला शव
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को गन्ने के खेत में खुदाई कर विवाहिता का शव बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में शव पर चोट के निशान और गला दबाने जैसे संकेत मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मृतका के पति हरिओम महतो, ससुर रामनाथ महतो समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैरिया पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article