AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मां दुर्गा का अनोखा भक्त! 22 साल की उम्र में सीने पर 9 कलश रखकर कर रहा कठिन साधना, आस्था देख हर कोई हैरान

Chhatrawas Yojna
- Advertisement -

गयाजी के शंकर कुमार की अनोखी भक्ति देखने उमड़ रहे श्रद्धालु, देश-दुनिया में शांति और खुशहाली की कर रहे कामना

गयाजी शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की भक्ति के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। बिहार के गयाजी में मां दुर्गा का एक अनोखा भक्त अपनी कठिन साधना को लेकर चर्चा में है। सलेमपुर मोहल्ले के रहने वाले 22 वर्षीय शंकर कुमार अपने सीने पर नौ कलश धारण कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। उनकी इस अनोखी भक्ति को देखने के लिए आसपास के इलाकों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

सपने में मां दुर्गा ने दिया कलश धारण करने का संकेत

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शंकर कुमार बताते हैं कि वह पिछले कई वर्षों से नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। पहले वह नवरात्र के दौरान फलाहार कर साधना करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने सीने पर नौ कलश धारण कर कठिन तपस्या करने का निर्णय लिया है।

शंकर के अनुसार, नवरात्र शुरू होने से दो दिन पहले मां दुर्गा उनके सपने में आई थीं। उन्होंने इसे कलश धारण करने का संकेत माना और नवरात्र शुरू होते ही अपनी साधना आरंभ कर दी।

देश-दुनिया में शांति की है कामना

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शंकर कुमार का कहना है कि उनकी कोई व्यक्तिगत मन्नत नहीं है। वह चाहते हैं कि देश, राज्य, जिला और उनके मोहल्ले सहित पूरी दुनिया में शांति बनी रहे। मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और हर व्यक्ति का कल्याण हो, इसी उद्देश्य से वह यह कठिन साधना कर रहे हैं।

शंकर बताते हैं कि नौ दिनों तक उन्हें लेटे रहकर सीने पर कलश धारण करना है। साधना के दौरान वह बहुत सीमित मात्रा में घी और शहद ले रहे हैं।

मोहल्ले के लोग भी कर रहे सहयोग

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शंकर की साधना को लेकर सलेमपुर मोहल्ले के लोगों में भी उत्साह है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार बताते हैं कि शंकर बचपन से ही मां दुर्गा के भक्त रहे हैं। जब उन्होंने नवरात्र से पहले इस तरह की साधना करने की इच्छा जताई, तो मोहल्ले के लोगों ने बैठक कर तैयारियां कीं और उन्हें सहयोग दिया।

मूल रूप से नवादा जिले के रहने वाले शंकर कुमार वर्तमान में गयाजी के सलेमपुर मोहल्ले में रहते हैं। उनकी अनोखी साधना को देखने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है।

मां दुर्गा के प्रति अटूट आस्था और विश्व शांति की कामना के साथ शंकर कुमार की यह साधना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;-