पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां पहली बार शुरू होगा अखंड वेदा रोग मुक्ति केंद्र, 16 अक्टूबर को उद्घाटन,
उद्घाटन के दिन मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने का दावा
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 16 अक्टूबर 2026 को अखंड वेदा रोग मुक्ति केंद्र का शुभारंभ होगा। पटना के चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार केंद्र का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के अवसर पर मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा देने की बात कही गई है।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में जेपी यादव, वीवीआईपी के बिजेंद्र सिंह और आनंद मोहन सहित अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
केंद्र के माध्यम से हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हड्डियों और जोड़ों को चटकाकर दर्द से राहत देने वाली तकनीक के वीडियो भी चर्चा में रहते हैं।
पश्चिम चंपारणसे मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-