भागलपुर में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, युवाओं को सिखाए आग से बचाव और आपदा प्रबंधन के गुर !

Muskan Gupta

भागलपुर आग लगने की घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है ऐसी स्थिति में थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है वहीं, समय पर सही कदम उठाकर जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से अग्निशमन सेवा, भागलपुर की ओर से आज युवाओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान युवाओं को आग से बचाव, सुरक्षा के उपाय और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए गए

मॉक ड्रिल के दौरान युवाओं को एकजुट कर अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने व्यावहारिक तरीके से समझाया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार सावधानी बरतनी चाहिए और खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद कैसे करनी चाहिए ट्रेनिंग के दौरान आग से बचाव के बताए गए कई उपाय अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि

आग लगने के बाद घबराहट में लिया गया गलत फैसला स्थिति को और गंभीर बना सकता है। इसलिए ऐसी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है। मॉक ड्रिल के माध्यम से युवाओं को संभावित अग्निकांड से पहले बरती जाने वाली सावधानियों और आग लगने के बाद किए जाने वाले बचाव कार्यों की जानकारी दी गई

युवाओं को समझाया गया कि बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखें और आग से संबंधित किसी भी खतरे को नजरअंदाज न करें इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थान तक पहुंचने और जरूरत पड़ने पर अग्निशमन विभाग की सहायता लेने के बारे में भी बताया गया

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट;-

Share This Article