NEWS PR डेस्क:पटना साहिब से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज राज्यसभा के पूर्व सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत आर.के. सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आर.के. सिन्हा अपनी प्रतिभा और मेहनत से बने व्यक्ति थे। वे पहले एक सफल पत्रकार के रूप में जाने गए, उसके बाद व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने नाम कमाया। वे लंबे समय तक संघ परिवार से जुड़े रहे।
75 वर्षीय डॉ. आरके सिन्हा का निधन बीते 30 अक्टूबर 2026 को नोएडा स्थित उनके आवास पर हुआ था। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया गया था। मुख्यमंत्री समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और बड़ी संख्या में आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी थी।
डॉ. आरके सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके साथ ही वे SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन के तौर पर कारोबारी जगत में भी पहचान रखते थे।
आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल हुए रविशंकर प्रसाद, बोले- मेहनत और प्रतिभा से बनाई पहचान