आज का राशिफल 21 मार्च 2024 जाने क्या कहते हैं आपके सितारे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मेष – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। राशि से ग्यारहवें भाव में मंगल के गोचर से आज आप साहस और आत्मविश्वास भरपूर मिलेगा।

वृषभ -आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए, नहीं तो बाद में इसे चुकाने में दिक्कत हो सकती है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रह सकते है।

मिथुन -आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है सब लोग खुश रहेंगे। आज मिथुन राशि के जातकों की रुचि पढाई और शिक्षा की ओर रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कर्क -वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से खुशी मिलेगी और आप जीवनसाथी को ख़ुश करने के लिए शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं।

सिंह – आपकी पहले से चल रही कार्ययोजना में आज गति और लाभ की स्थिति बनी सकती है। अगर आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित हैं तो आपको किसी दोस्त या संबंधी से इस बारे में बात कर सकते हैं।

कन्या -अगर कोई समस्या महसूस हो तो उसकी अनदेखी न की जाए। विद्यार्थी आज बेहतर परीक्षा परिणाम से खुश रहेंगे।

तुला -कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुराई से परास्त कर सकते हैं।

वृश्चिक -बच्चों के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज शाम का समय आपका शॉपिंग और पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा।

धनु -आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बच्चों को मूल्य और परंपराओं के बारे में समझाएंगे जिससे बच्चों के साथ मनोरंजक पल बीतेगा।

मकर -आपको घर और बाहर अपने काम में तालमेल बनाकर रखना होगा। आज रुचिकर खानपान का आप आनंद ले सकते हैं।

कुंभ -आपको अपने भाइयों से अच्छा लाभ मिल सकता है। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए बेहतर रहेगा उन्नति होगी।

मीन -आप अपने मूल्यों और परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article