24 घंटे के अन्दर नशा खिलाकर पिक-अप लुटने वाले छः अपराधी गिरफ्तार एवं पीक-अप बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर -स्थानीय चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बेहोशी हालत में हाथ-पैर बांधा हुआ कटोरिया बहियार में मुख्य सड़क पर पुल के नीचे पड़ा हुआ है।वह अज्ञात व्यक्ति को ईलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल, कहलगाँव लाया गया, प्राथमिक उपचार के उपरान्त बेहतर ईलाज हेतु जे.एल.एन.एम.सी.एच. भागलपुर ले जाया गया। इलाजोपरान्त उक्त व्यक्ति के होश में आने के पश्चात उनके द्वारा बताया गया कि 15 मार्च के रात्रि में जहरीली वस्तु खिलाकर मारपीट कर इनको बेहोश कर इनका पिक-अप भान, मोबाईल फोन एवं 10 हजार रूपया तथा गले का चॉदी का लॉकेट अज्ञात अपराधियों द्वारा लुट लिया गया है। उक्त सुचना के आलोक में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

विशेष टीम द्वारा छापमारी करते हुए घटना में संलिप्त छः अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाए अभियुक्तों के पास से लुटा हुआ पिकअप भान, अपराधी द्वारा अपराध कारित करने में प्रयुक्त मोटर साईकिल, लुटा हुआ 10000 रूपया एवं अन्य नगद 40 चालीय हजार रूपया एवं 05 मोबाईल बरामद किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article