सम्राट चौधरी ने शहीदों के परिजनों से किया वादा निभाया, शहीद की पत्नी को सौंपे 1 एकड़ जमीन के कागजात

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के गुरुआ प्रखंड में मां भारती के सपूत शहीद सुबेदार संतोष कुमार की पत्नी श्रीमती कनक कुमारी को 1 एकड़ बंदोबस्त जमीन के कागजात सौंपा। यह जमीन परैया अंचल के मौजा मंझियावां, थाना संख्या 126, खाता संख्या 331, खेसरा संख्या 2340 में स्थित है, जिसका रकबा 1.00 एकड़ है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सुबेदार संतोष कुमार ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। एनडीए सरकार शहीदों की शहादत को नमन करती है और उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि बलिदानियों के सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्री चौधरी ने कहा-मेरे पिता भी सैनिक थे और उन्होंने तीन-तीन युद्ध लड़े हैं। मैं सैनिक परिवार के त्याग और समर्पण को भली-भांति समझता हूं। बिहार और दिल्ली की एनडीए सरकार शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हाल ही में अमोखर स्थित शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का अनावरण करते हुए बलिदानी परिवार से जमीन देने का वादा किया था, जिसे पूरा किया।

सुबेदार संतोष कुमार फरवरी 2025 में लेह-लद्दाख में हुए एक बम विस्फोट में शहीद हो गए थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिवार के हर सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान गुरुआ विधायक श्री उपेंद्र प्रसाद, गया जी के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय उपसमाहर्ता परितोष कुमार मौजूद रहे।

Share This Article