गोपालगंज में बीजेपी नेता पर दबंगई का आरोप, दलितों से मारपीट और हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाजपा के एक स्थानीय नेता पर दलित समुदाय के लोगों के साथ मारपीट करने और हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर आरोपी नेता हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि यह मामला गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी बाबू टोला गांव का है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह और संतोष बैठा के भतीजे के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान भाजपा नेता के परिवार के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे संतोष बैठा को भी निशाना बनाया गया और उनके सिर पर पिस्टल के बट से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान लगभग तीन राउंड फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आ रही है, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पीड़ित संतोष बैठा का आरोप है कि भाजपा नेता ने अपने राजनीतिक प्रभाव और पद का दबाव दिखाते हुए इस घटना को अंजाम दिया। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें कथित तौर पर आरोपी हथियार लहराते नजर आ रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस मामले में सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही फायरिंग के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article