NEWS PR डेस्क: पटना, 13 मई। राजधानी पटना स्थित ईशान इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया है।
विज्ञान संकाय में छात्रा शताक्षी वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्वर्णा राज ने 92 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्वाति सिंह, अनुष्का श्रीवास्तव और प्राची मेहता ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय में पल्लवी पांडेय ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। खुशी कुमारी ने 85 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं आरोही आर्या मिश्रा और नीलम कुमारी ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के अनुसार, फाइन आर्ट्स विषय में 10 छात्राओं ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर स्कूल को विशेष गौरव दिलाया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार और प्राचार्य अनामिका सिन्हा ने सभी सफल छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।