गया में 930 ग्राम गांजा, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुप्त सूचना पर डेल्हा थाना पुलिस की छापेमारी, हथियार और गांजा बरामद; फरार आरोपियों की तलाश जारी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:गया जिले की डेल्हा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित गांजा सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 930 ग्राम गांजा, एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार के साथ गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर डेल्हा थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुजीत कुमार और नटवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 930 ग्राम गांजा, एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं। उनके अनुसार, दोनों पर आपसी वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग की एक घटना में भी शामिल होने का आरोप है और उस मामले में वे फरार चल रहे थे।
पूछताछ में सामने आए अन्य नाम
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्होंने करण पासवान और बूटा पासवान से 15 हजार रुपये का गांजा खरीदा था, जिसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर करण पासवान और बूटा पासवान की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article