बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जानें पर जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत उनके जन्मशताब्दी वर्ष पर भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा,बिहार सहित देश के लिए गौरव की बात है।

जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यह कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का पर्याय और उत्तर भारत में पिछड़े वर्गों की वकालत करने वाले राजनेता के तौर पर जाना जाता है। सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना समाज के हाशिये पर खड़े उन तमाम लोगों का सम्मान है जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से समाज की दशा और दिशा बदलने का काम किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आज जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 100वां जन्मशताब्दी समारोह पटना के वेटरनरी कॉलेज में मनाया जा रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article