अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 3 फरवरी 2026, राज्य सरकार द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज एक संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन किया गया।

यह पुस्तक महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त श्री दीपक कुमार, राजस्व परिषद की अध्यक्ष श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा एवं अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन एवं शिक्षा विभाग डॉ. बी. राजेंदर द्वारा संयुक्त रूप से विमोचित की गई। पुस्तक का विमोचन पुराना सचिवालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव के कक्ष में किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह संक्षिप्त पुस्तक पूर्व में संकलित विस्तृत ग्रंथ का सार रूप है, जिसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित प्रमुख संवैधानिक प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं न्यायिक निर्णयों को सरल एवं उपयोगी रूप में प्रस्तुत किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस अवसर पर यह कहा गया कि राज्य सरकार अधिकारियों की जवाबदेही एवं पारदर्शिता को अत्यंत गंभीरता से लेती है। इसी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह पुस्तक तैयार की गई है, जिससे अनुशासनात्मक मामलों के निष्पादन में प्रक्रियागत त्रुटियों से बचा जा सके तथा विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित हो।

यह पुस्तक प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक व्यवहारिक संदर्भ के रूप में कार्य करेगी और अनुशासनात्मक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article